सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए : डीसी 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्याय एवं नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए

Apr 24, 2026 - 19:54
 0  5
सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए : डीसी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

सनी वर्मा - हरिद्वार  24-04-2026
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय कक्ष में सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना न्यूनीकरण अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को न्याय एवं नियंत्रित करने के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए तथा सड़क सुरक्षा कानूनों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने तेज रफ्तार, शराब पीकर, ओवरलोडिंग वाहन चलाने एवं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश। 
बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग रुड़की,हरिद्वार और नजीबाबाद एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जिन सड़कों में गड्ढे हो गए है एवं पेचवर्क का कार्य किए जाना है,वह सितंबर माह तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत तीर्थ यात्री को कोई असुविधा एवं कोई परेशानी न हो उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए है कि भूपतवाला से बहादराबाद चौराहे तक जो भी पेचवर्क एवं सड़क में जो गड्ढे है उन कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जो भी खराब स्ट्रीट लाइट है,उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश के साथ साथ जिन स्थानों पर और स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है उन स्थानों पर प्राथमिकता से स्ट्रीट लाइट लगाना सुनश्चित करे। 
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए जाने है ,उन स्थानों पर तत्परता से साइन बोर्ड लगा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जिन स्थानों पर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है अथवा यातायात का काफी दबाव रहता है इसके लिए उन्होंने परिवहन विभाग एव पुलिस विभाग को पर साय 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक निरंतर चेकिंग अभियान चलाने के दिए। बैठक में जिलाधिकारी एनएचएआई एवं लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके अधीन जो सड़क है उन सड़कों पर किसी भी दशा में अतिक्रमण न किया जाए, यदि किसी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाए। 
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुड़की कृष्ण चंद्र पलारिया ने अवगत कराया है कि सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा नियंत्रण चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्य की जा रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि परिवहन विभाग द्वारा परिवहन द्वारा की गई प्रवर्तन की कार्यवाही ,जिसमें 01 जनवरी से मार्च 2026 तक बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 3226 लोगों का चालान किया गया है तथा ओवरलोडिंग के 221, ओवरस्पीड के 3042 और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 196 वाहन,सीज किए गए वाहन 1523, कुल किए गए चालान 21789,कोर्ट में भेजे गए चालान 11318,  सम्मन शुल्क के चालान 10471,सम्मन शुल्क से वसूली गई ₹7005000 की धनराशि वसूली गई। 
इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि डी के सिंह,मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी, ट्रैफिक इंचार्ज संदीप नेगी,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,अधिशासी अभियंता रुड़की लोनिवि विपुल सैनी,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,उप नगर आयुक्त रुड़की अमरजीत कौर ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चन्द सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow