समय पर बिल न देने पर पांवटा के 350 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस जारी : अंकुर शर्मा 

विद्युत बोर्ड उपमंडल पांवटा साहिब ने 350 उपभोक्ताओं के मीटर उतारने की तैयारी कर ली है। बोर्ड की ओर से 10 हजार रुपये से ज्यादा लंबित राशि वाले उपभोक्ताओं को डेंजर जोन में डाल दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड के उपमंडल नंबर-एक में 17 हजार 427 उपभोक्ता हैं जिनमें से 350 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है। बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है जिनकी लंबित राशि 10 हजार रुपये से ज्यादा है

Jan 28, 2025 - 18:49
 0  38
समय पर बिल न देने पर पांवटा के 350 विद्युत उपभोक्ताओं को नोटिस जारी : अंकुर शर्मा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  28-01-2025
विद्युत बोर्ड उपमंडल पांवटा साहिब ने 350 उपभोक्ताओं के मीटर उतारने की तैयारी कर ली है। बोर्ड की ओर से 10 हजार रुपये से ज्यादा लंबित राशि वाले उपभोक्ताओं को डेंजर जोन में डाल दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोर्ड के उपमंडल नंबर-एक में 17 हजार 427 उपभोक्ता हैं जिनमें से 350 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं किया है। बोर्ड ने ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया है जिनकी लंबित राशि 10 हजार रुपये से ज्यादा है। 
ऐसे उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 72 लाख 54 हजार रुपये की वसूली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में लंबित बिलों का भुगतान करने के लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया है। यदि भुगतान समय पर नहीं किया गया तो आने वाले समय में विद्युत बोर्ड की कार्रवाई शुरू होगी। हालांकि 17 हजार उपभोक्ताओं में भी अधिकतर डिफाल्टर चले हुए हैं। उपमंडल की ओर से 3 करोड़ 29 लाख 64 हजार रुपये की वसूली की जानी है। इनमें से बोर्ड की ओर से पहले चरण में उन्हीं उपभोक्ताओं को चयनित किया गया है जिनके पास 10 हजार रुपये से ज्यादा लंबित है। 
ऐसे उपभोक्ताओं से 1 करोड़ 72 लाख 54 हजार रुपये की वसूली तत्काल प्रभाव से की जाएगी। इनमें से भी ज्यादातर ऐसे उपभोक्ता हैं जो ज्यादातर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। जबकि घरेलू मीटरों की वसूली वाले ज्यादातर डेंजर जोन से बाहर हैं। विद्युत बोर्ड बद्रीनगर उपमंडल नंबर एक से सहायक अभियंता अंकुर ने बताया कि कुछ उपभोक्ता साल भर से बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, ऐसे उपभोक्ताओं को अंतिम नोटिस देकर 15 दिन तक का समय दिया गया है। इस समय पर भुगतान नहीं हुआ तो कनेक्शन काटे जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow