समाज के विकास के लिए बेहतर मार्गदर्शक होना आवश्यक : डॉ. शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी कार्यक्षेत्रों में बेहतर मार्गदर्शक का होना आवश्यक है। डॉ. शांडिल गत देर सांय सोलन ज़िला के कसौली उपमण्डल स्थित द लॉरेंस स्कूल सनावर में आयोजित ‘लीडरशिप कॉनक्लेव-आई कैनः लीडरशिप विद हार्ट इन ए वी.यू.सी.ए. वर्ल्ड’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 24-02-2025
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी कार्यक्षेत्रों में बेहतर मार्गदर्शक का होना आवश्यक है। डॉ. शांडिल गत देर सांय सोलन ज़िला के कसौली उपमण्डल स्थित द लॉरेंस स्कूल सनावर में आयोजित ‘लीडरशिप कॉनक्लेव-आई कैनः लीडरशिप विद हार्ट इन ए वी.यू.सी.ए. वर्ल्ड’ कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि समाज को बेहतर बनाने में एक दूरदर्शी एवं संवेदनशील मार्गदर्शक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि ‘लीडरशिप कॉनक्लेव-आई कैन लीडरशिप विद हार्ट इन ए वी.यू.सी.ए. वर्ल्ड’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, मार्गदर्शन, संप्रेषण कौशल, वक्ता कौशल, विवाद समाधान कौशल, टीम वर्क, कूटनीति इत्यादि कौशल सीखने का अवसर मिला है।
What's Your Reaction?



