समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान , दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब ने किये पुरस्कृत 

दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में शहर के जाने-माने समाजसेवी व पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह लांबा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम पांवटा साहिब के Y-Point स्थित VIP रिसोर्ट में आयोजित हुआ

May 3, 2025 - 20:18
 0  52
समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान , दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब ने किये पुरस्कृत 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  03-05-2025
दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में शहर के जाने-माने समाजसेवी व पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह लांबा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह कार्यक्रम पांवटा साहिब के Y-Point स्थित VIP रिसोर्ट में आयोजित हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा सम्मानित किया गया।मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। 
बतौर मुख्यातिथि पहुंचे समाजसेवी व पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष अवनीत सिंह लांबा ने सभी को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। पत्रकार कई तरह की कठिनाइयों का सामना करते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करता है। साथ ही शासन व प्रशासन के बीच अहम भूमिका निभाने में कड़ी का काम करता है। वही उन्होंने आज के युवाओं से आह्वान किया कि युवा सभी प्रकार के नशों से दूर रहें। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर परिषद पांवटा साहिब की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, समाजसेवी व युवा उद्योगपति जगदीश तोमर, सरदार कर्मवीर सिंह, दिनेश शर्मा, नप सदस्य मधुकर डोगरी आदि मौजूद रहे। 
इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमौल , पूर्व अध्यक्ष दिनेश ठाकुर , श्यामलाल पुंडीर , डॉ अनुराग गुप्ता , कुलदीप गतवाल , संजीव शर्मा , क्लब के उपाध्यक्ष भीम सिंह , महासचिव तरुण खन्ना , कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सहित क्लब के सदस्यों में प्रखर गुप्ता , राजेश कुमार , नरेंद्र सैनी , प्रीति चौहान , मंजीत सिंह , डॉ सुनील तोमर , राजेन्द्र शर्मा , मुकेश कुमार , शीश पाल सैनी , अच्छर तेजवान आदि कार्यक्रम में मौजूद रहे।
 
इन्हे मिला सम्मान 

माता राम फौजी , मैडम नंदा , रेनू चौहान , पांवटा साहिब पुलिस थाना प्रभारी देवी सिंह, उत्तराखंड के विकास नगर पुलिस थाना प्रभारी सनोज सिंह , नरेंद्र चौहान ठुंडू , सिरमौर के प्रसिद्ध पहाड़ी सिंगर अजय चौहान , अनिल शर्मा , डॉ हरलीन कौर , बीकेडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन पांवटा साहिब की प्राचार्या डॉ. हरपूनित कौर , भूपेंद्र सिंह , जसविंदर सिंह कामा , RR sport’s से राहुल रमौल , DSR समूह की संचालिका रीता रमौल , सुभाष चंद्र , अखिल शर्मा , अलका , मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था को क्लब द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के अध्यक्ष मुकेश रमौल , पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल पुंडीर व डॉ अनुराग गुप्ता ने दून प्रेस क्लब पांवटा साहिब द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। क्लब के उपाध्यक्ष भीम सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। जबकि मंच का संचालन प्रीति चौहान ने किया।


What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow