समोग पंचायत के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, विधायक से उठाए अहम मुद्दे

ग्राम पंचायत समोग के नव निर्वाचित उप प्रधान श्री हरिसिंह (अंकू) की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधायक अर्की  संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों एवं लंबे समय से लंबित सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 

Jul 20, 2026 - 18:15
 0  14
समोग पंचायत के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, विधायक से उठाए अहम मुद्दे

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन 20-07-2026

ग्राम पंचायत समोग के नव निर्वाचित उप प्रधान श्री हरिसिंह (अंकू) की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों के प्रतिनिधिमंडल ने माननीय विधायक अर्की  संजय अवस्थी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों एवं लंबे समय से लंबित सड़क परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 
बैठक में गलोथ–सोरियां सड़क निर्माण, नेरी–ओखरू सड़क को आवागमन के लिए शीघ्र तैयार करवाने तथा शालाघाट–सोरियां सड़क की मेटलिंग सहित अन्य विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। विधायक संजय अवस्थी ने सभी मांगों को गंभीरता से सुना और पंचायत के विकास कार्यों व सड़क निर्माण परियोजनाओं को शीघ्र गति देने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। 
इस अवसर पर राजेश वर्मा, बलदेव ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, गोपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, ईश्वर, चंदी राम, सोनू, चेतन, कमल तथा लखन बंसल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow