सरकारी सीबीएसई स्कूलों में तैनात होने वाले शिक्षकों के लिए सरकार ने नियमों में किए जरूरी बदलाव  

हिमाचल प्रदेश में सरकारी सीबीएसई स्कूलों में तैनात होने वाले शिक्षकों के लिए सरकार ने नियमों में जरूरी बदलाव किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना

Feb 23, 2026 - 16:53
 0  24
सरकारी सीबीएसई स्कूलों में तैनात होने वाले शिक्षकों के लिए सरकार ने नियमों में किए जरूरी बदलाव  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-02-2026

हिमाचल प्रदेश में सरकारी सीबीएसई स्कूलों में तैनात होने वाले शिक्षकों के लिए सरकार ने नियमों में जरूरी बदलाव किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद सीबीएसई स्कूलों में शामिल होने वाले मौजूदा शिक्षकों को कार्यभार संभालने से पहले सीबीएसई शिक्षक उप कैडर में शामिल होने का विकल्प देना होगा। 

हालांकि, इससे उन्हें अपने मूल कैडर में ही नियुक्ति का अधिकार प्राप्त रहेगा। इसके अलावा, उनकी वरिष्ठता, पदोन्नति और सेवा की दूसरी शर्तें उनके मूल कैडर में किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होंगी। 

पदोन्नति मिलने पर सीबीएसई स्कूलों में तैनात शिक्षक, खाली जगहों के हिसाब से नॉन-सीबीएसई या सीबीएसई स्कूलों में तैनाती के लिए पात्र होंगे। इस संबंध में शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow