साइबर हमले से बचने के लिए पुलिस ने लोगों को दी इन सात सुरक्षा उपायों का पालन करने की दी सलाह

पाकिस्तान से होने वाले संभावित साइबर हमलों से बचाव के लिए हिमाचल प्रदेश साइबर क्राइम पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य सीआईडी, साइबर अपराध की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ साइबर हमले के प्रयासों में वृद्धि हुई है। इन हमलों का उद्देश्य भारतीय नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण चुराना और डिजिटल संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना है

May 9, 2025 - 19:28
 0  18
साइबर हमले से बचने के लिए पुलिस ने लोगों को दी इन सात सुरक्षा उपायों का पालन करने की दी सलाह

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  09-05-2025

पाकिस्तान से होने वाले संभावित साइबर हमलों से बचाव के लिए हिमाचल प्रदेश साइबर क्राइम पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। राज्य सीआईडी, साइबर अपराध की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि हाल ही में पड़ोसी देश पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ साइबर हमले के प्रयासों में वृद्धि हुई है। इन हमलों का उद्देश्य भारतीय नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग विवरण चुराना और डिजिटल संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना है। 
ऐसे में लोगों को सुरक्षित रहने के लिए सात तरह के साइबर सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी गई है। आज की दुनिया में साइबर युद्ध एक नया मोर्चा है और जन जागरूकता ही सबसे मजबूत रक्षा पंक्ति है। डिजिटल सतर्कता ही साइबर सुरक्षा की कुंजी है।


ये हैं महत्वपूर्ण सावधानियां
 किसी भी अनजान लिंक, ईमेल या व्हाट्सएप मैसेज पर क्लिक न करें।
 exe, apk या . zip फॉर्मेट में संदिग्ध फाइलें खोलने से बचें, खास तौर पर ‘डांस ऑफ हिलेरी’ नाम की फाइलें।
 सोशल मीडिया पर किसी भी संदिग्ध, भ्रामक या भड़काऊ लिंक पर क्लिक या शेयर न करें।
 सुनिश्चित करें कि आपके मोबाइल और कंप्यूटर पर एंटीवायरस सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रहे।
 सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते समय संवेदनशील डेटा साझा करने से बचें।
अपने बैंकिंग ऐप और पासवर्ड सुरक्षित रखें। किसी के साथ ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें।
 किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की तुरंत अपने स्थानीय पुलिस या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल(https://www.cybercrime.gov.in)पर रिपोर्ट करें
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow