सिरमौर कांग्रेस की नई टीम घोषित, आनंद परमार बने जिला अध्यक्ष

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में आनंद परमार को एक बार फिर जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

Jun 18, 2026 - 20:54
 0  14
सिरमौर कांग्रेस की नई टीम घोषित, आनंद परमार बने जिला अध्यक्ष
यंगवार्ता न्यूज नाहन 18 जून, 2026 : 

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना में आनंद परमार को एक बार फिर जिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न पदों पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।जारी सूची के अनुसार रतन सिंह चौहान, अश्वनी शर्मा और हरदेव राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं कप्तान सिंह, जगत सिंह पुंडीर, चतर सिंह चौहान, राजिंदर सिंह, रघुबीर सिंह, रोहताश नागी (पांवटा साहिब) और स्वर्ण नेगी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर शमशेर कस्मे, विवेक शर्मा, बलदेव कश्यप, रणजीत सिंह नेगी, मामराज ठाकुर, श्याम कला, राम रतन चौहान, एडवोकेट राजिंदर शर्मा तथा राजेंद्र सिंह (पांवटा साहिब) को नियुक्त किया गया है।

राकेश गर्ग को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, दिनेश मिन्हास व सलीम अहमद को प्रवक्ता तथा बिनेश राणा को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी में सीमा कपूर, आशा शर्मा, नैन सिंह, जगदीश, मुनीष तोमर, जगमोहन मेहता, जितेंद्र राणा, कमला चौहान, यशपाल (चोकर), सिमरत सिंह (पांवटा साहिब), गुलाब सिंह वर्मा, रविंद्र राणा, प्रीति सिंह, इमरान मोहम्मद, यशपाल, चतर सिंह, राजेंद्र नेगी तथा अनिल शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा संगीत सिंह, लाल सिंह, अरुणा शर्मा, सुंदर लाल और वीरेंद्र एडवोकेट को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।विशेष आमंत्रित सदस्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक अजय सोलंकी, पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर, पूर्व विधायक किरनेश जंग तथा दयाल प्यारी को शामिल किया गया है। अधिसूचना के अनुसार जिले के सभी वर्तमान एवं पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला परिषद व बीडीसी के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तथा फ्रंटल संगठनों के प्रमुख भी संगठनात्मक सदन के सदस्य रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow