सिरमौर पुलिस की ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 27 टिप्पर ट्रक किये जब्त 

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पुलिस ने ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी अभियान में शामिल रहे

Jun 28, 2025 - 13:35
 0  42
सिरमौर पुलिस की ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 27 टिप्पर ट्रक किये जब्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    28-06-2025

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पुलिस ने ओवरलोडिंग और अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी अभियान में शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर और पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने इस अभियान में भाग लिया। 

सिरमौर की कमान संभालने के बाद पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी का यह तीसरा बड़ा अभियान है। इससे पहले भी दो बार इस तरह के अभियान चलाए जा चुके हैं। इस अभियान के दौरान पुरुवाला, पांवटा साहिब, माजरा और नाहन के कालाअंब में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान 27 टिप्परों को जब्त किया गया है और इन मामलों को अदालत में भेजा गया है। 

अदालत से ही उन पर जुर्माना तय होगा। पावंटा साहिब में सबसे अधिक 20 टिप्पर जब्त किये गए है। जब्त किए गए टिप्पर  उत्तराखंड, पंजाब,राजस्थान और हरियाणा में रजिस्टर्ड हैं।

पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि तमाम मामलों को अदालत में भेजा गया है और अदालत से ही इनका जुर्माना तय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष नाकाबंदी के दौरान यह समयाबी हासिल की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow