सीएम ने ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ, अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे पात्र आवेदक

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण (ईसोमसा) विभाग के ई-कल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल हिम परिवार पोर्टल के अंतर्गत तैयार किया

Apr 28, 2025 - 15:54
 0  44
सीएम ने ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ, अब ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे पात्र आवेदक
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-04-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण (ईसोमसा) विभाग के ई-कल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल हिम परिवार पोर्टल के अंतर्गत तैयार किया गया है। 

इस पोर्टल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सभी पात्र आवेदक ईसोमसा निदेशालय के अंतर्गत कार्यान्वित की जा रही पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

प्रदेश सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के अनुसार कार्य करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के लिए आठ पेंशन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। पिछले वित्त वर्ष के दौरान इन पैंशन योजनाओं पर 1410 करोड़ रूपये व्यय किए गए, जिनसे 8 लाख 24 हजार 928 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। 

इस वित्त वर्ष के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 37 हजार नए लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए लगभग 67 करोड़ रूपये अतिरिक्त व्यय किए जाएंगे। 

इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि ई-कल्याण पोर्टल को हिम भूमि, हिम परिवार, आधार और पीडीएस राशनकार्ड डाटाबेस से एकीकृत किया गया है। आवेदक स्वयं या लोकमित्र केंद के माध्यम से https://himparivar.hp.gov.in/ekalyan  वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow