सीएम ने संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवाओं का किया शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजाैली हेलीपोर्ट केंद्र से जरूरी मंजूरी के बाद आधिकारिक तौर पर उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। इसी के साथ दो कंपनियों ने यहां से हेली टैक्सी सेवाएं शुरू कर दी

Jan 21, 2026 - 13:52
 0  13
सीएम ने संजौली हेलीपोर्ट से हेली टैक्सी सेवाओं का किया शुभारंभ
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     21-01-2026

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजाैली हेलीपोर्ट केंद्र से जरूरी मंजूरी के बाद आधिकारिक तौर पर उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। इसी के साथ दो कंपनियों ने यहां से हेली टैक्सी सेवाएं शुरू कर दी हैं। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रिकांगपिओ के लिए पहली उड़ान का हरीझंडी दिखाकर शुभारंभ किया। 

इस दाैरान हेली टैक्सी में कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी भी किन्नाैर रवाना हुए। बता दें,  हेरिटेज एविएशन और पवन हंस लिमिटेड हेली टैक्सी सेवाएं दे रही हैं। हेरिटेज एविएशन शिमला के संजौली हेलीपोर्ट से रिकांगपिओ और कुल्लू रूट पर सेवाएं देगी जबकि पवन हंस लिमिटेड चंडीगढ़-शिमला रूट पर सेवाएं देगी। 

उड़ान योजना के तहत यह सेवाएं शुरू की जा रही हैं। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए टेंडर किए थे। हेली टेक्सी सेवा के संचालन का 80 फीसदी खर्च केंद्र और 20 फीसदी प्रदेश सरकार वहन करेगी।

शिमला से रिकांगपिओ के लिए दिन में एक और भुंतर के लिए दिन में दो उड़ानें हेरिटेज एविएशन संचालित करेगा। पवन हंस लिमिटेड की हेली टैक्सी चंडीगढ़-शिमला रूट पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार व शनिवार को उड़ान भरेगी।  शिमला से भुंतर के लिए प्रति व्यक्ति किराया 3500, जबकि शिमला से रिकांगपिओ के लिए  किराया 4000 रुपये होगा। 

राज्य पयर्टन निदेशक विवेक भाटिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने संचालन मंजूरी के बाद संजाैली हेलीपोर्ट आधिकारिक तौर पर खोल दिया गया है। इससे पर्यटन को बढ़़ावा मिलेगा। हेली टेक्सी से सैलानी शिमला की खूबसूरत वादियों को निहार सकेंगे। 

इससे यहां साहसिक व धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हेरिटेज एविएशन मंडी-चंडीगढ़ के बीच भी जल्द हेली टेक्सी सेवा शुरू करेगी। वहीं आने वाले समय में शिमला-चंडीगढ़ रूट पर फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का भी विचार है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow