सीएम सुक्खू ने HPU के 56वें स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, बोले छात्रों का आत्मनिर्भर होना आवश्यक 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 56वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि यह प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ज्ञान प्रदान करने के 55 वर्ष पूर्ण कर चुका

Jul 22, 2025 - 17:01
 0  29
सीएम सुक्खू ने HPU के 56वें स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, बोले छात्रों का आत्मनिर्भर होना आवश्यक 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला    22-07-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 56वें स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि यह प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय ज्ञान प्रदान करने के 55 वर्ष पूर्ण कर चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय न केवल एक शैक्षणिक संस्थान है, बल्कि यह प्रदेश के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास का भी प्रतिबिंब बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने ऐसे मेधावी छात्र देश और विदेश को दिए हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर हिमाचल का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने भावुकता के साथ कहा कि वे भी इसी विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं और उनके जीवन की दिशा तय करने, विचारों को आकार देने और व्यक्तित्व निर्माण में इस विश्वविद्यालय की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में बिताए गए शिक्षण दिवस, शिक्षकों का मार्गदर्शन और मित्रों के साथ बिताया समय आज भी उनकी स्मृतियों में जीवंत है।

उन्होंने विश्वविद्यालय में खुल रहे पांच नए शोध केंद्रों की सराहना की और इसे एक सकारात्मक पहल बताया। साथ ही, कुलपति डॉ. महावीर सिंह के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय में खुल रहे पांच नए शोध केंद्रों की सराहना की और इसे एक सकारात्मक पहल बताया। साथ ही, कुलपति डॉ. महावीर सिंह के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow