सीएम सुक्खू ने देहरा में 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व उद्घाटन  

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व् शिलान्यास किए

Jun 3, 2025 - 17:11
 0  11
सीएम सुक्खू ने देहरा में 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व उद्घाटन  

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     03-06-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की छह विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व् शिलान्यास किए। 

मुख्यमंत्री ने हरिपुर तहसील के बनखंडी में दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान में 47.62 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल प्रशासन व डायगनोस्टिक ब्लॉक, केंद्रीकृत रसोईघर व क्वारंटीन केंद्र और 16.25 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी। 

उन्होंने 12.87 करोड़ रुपये की लागत से हरिपुर से सक्री गैहरा सड़क के स्तरोन्नयन कार्य, 6.64 करोड़ रुपये की लागत से थाथर त्रिपाल से मेहवा पंचायत सड़क और 10.29 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर से नंदपुर बरियाल लदरेट सड़क की आधारशिला भी रखी। उन्होंने देहरा तहसील में 4.96 करोड़ रुपये की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया।  

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बनखंडी में 619 करोड़ रुपये की लागत से अन्तरराष्ट्रीय स्तर का दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान निर्मित किया जा रहा है। प्रथम चरण में 150 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं और 43 बाड़ों का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क की चहारदीवारी का कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है तथा आठ चेकडैम बनाए जा रहे हैं। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश जल के संग्रहण के लिए और चेकडैम का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि सतत अधोसंरचना और पर्यावरण साझेदारी की नवीन पहल के साथ-साथ यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनकर उभरेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow