सीएम सुक्खू ने भूटान के लिए 5000 चिलगोजे के पौधों से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला सचिवालय से भूटान के लिए 5000 चिलगोजे के पौधों से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 12-01-2026
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला सचिवालय से भूटान के लिए 5000 चिलगोजे के पौधों से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वन विभाग हिमाचल प्रदेश का भूटान के साथ एक समझौता हुआ है जिसके मुताबिक भूटान को 5 हजार चिलगोजे के पौधे भेजे गए हैं।
भूटान सरकार ने इसके अलावा पांच लाख रुपए एडवांस दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वन विभाग अपने संसाधनों से आय जुटाने का कार्य कर रहा है। चिलगोजे कर पौधे के अलावा 50 किलो बीज भी भेजा गया है। भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रहेगी ताकि सरकार के आय के साधन बढ़े।
What's Your Reaction?

