सीसे स्कूल भोज आंजी में मनाया स्वतंत्रता दिवस , पूर्व सैनिक ने फहराया तिरंगा  

 सोलन के सीनियर सेकंडरी स्कूल भोजआंजी में 79वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पूर्व सैनिक नायक अमर सिंह रघुवंशी ने स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Aug 15, 2025 - 19:01
 0  33
सीसे स्कूल भोज आंजी में मनाया स्वतंत्रता दिवस , पूर्व सैनिक ने फहराया तिरंगा  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  15-08-2025

सोलन के सीनियर सेकंडरी स्कूल भोजआंजी में 79वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर पूर्व सैनिक नायक अमर सिंह रघुवंशी ने स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों को चित्रों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
स्कूल परिसर में पहुंचने पर स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल कल्पना एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने नायक अमर सिंह रघुवंशी व उनकी पत्नी मंजू रघुवंशी का  स्वागत किया। स्कूल की कार्यकारी प्रिंसिपल कल्पना परमार सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व सैनिक का मार्गदर्शन स्कूल के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। 
स्कूल के शास्त्री रमेश शर्मा ने स्कूल के बच्चों को आजादी के इतिहास पर प्रकाश डाला। स्कूली बच्चों ने ग्रुप सांग के माध्यम से देशभक्ति का गुणगान किया। सभी स्कूली बच्चों रिफ्रेशमेंट भी दी गई। इस मौके पर स्कूल स्टाफ से प्रवक्ता सुदर्शना, राखी मेहरा, शैलेंद्र चौहान,मोनिका आहूजा, कविता गुप्ता, राधा सूद, मीना, पल्लवी, लक्ष्य शांडिल दीपा और चमन समेत अन्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow