सुक्खू सरकार के गारंटियों की राह देख रहे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर

भाजपा जिला महासू की एक बैठक का आयोजन ठियोग में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा द्वारा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वक्ता के रूप से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे

Jun 7, 2025 - 15:53
 0  27
सुक्खू सरकार के गारंटियों की राह देख रहे प्रदेश के लोग : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

मोदी ने जो कहा था करके दिखाया, भारत बना चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था 

यंगवार्ता न्यूज़ -ठियोग    07-06-2025

भाजपा जिला महासू की एक बैठक का आयोजन ठियोग में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा द्वारा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, वक्ता के रूप से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे। उनके साथ विधायक एवं पार्टी प्रवक्ता बलबीर वर्मा, चेतन ब्रागटा, प्रत्याशी अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा और 13 मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। 

बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि केंद्र में देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत एवं निर्णायक नेतृत्व है। यूपीए के 10 साल के शासनकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान नहीं मिला था पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष के कार्यकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अद्भुत सम्मान मिला है। 

यूपीए के समय भारत की अर्थव्यवस्था 11वे स्थान पर थी और अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है, हमने कभी इस बारे में कल्पना भी नहीं की थी। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में तीन तलाक, धारा 370 समाप्त हुई और राम मंदिर निर्माण का हम सब का 500 साल का  सपना पूरा हुआ। 

जयराम ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू को सुख की अनुभूति तब होती है जब वह कोई चलती हुई जन कल्याणकारी योजना बंद करते हैं और यह कहते हैं कि मैं वह करूंगा जो करना है। वर्तमान कांग्रेस सरकार आने वाले समय में काम रोकने के लिए जानी जाएगी। हिमाचल प्रदेश में आज चुनाव हो जाए तो भाजपा को एक प्रचंड बहुमत मिलेगा। 

क्योंकि कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश में केवल टैक्स लगाने पर जोर दिया है, साथ सरकारी बसों के किराए तो कई बढ़ा दिए गए हैं अभी हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम कराया 10 रु लगता है। स्वास्थ्य जांच की पर्ची के भी प्रदेश में 10 रु लिए जाएंगे जो कि नि:शुल्क थी और उनके स्वास्थ्य मंत्री कहते हैं कि हमने यह शुल्क इसलिए लगाया है की पर्ची गुम ना हो जाए। 

अरे हिमाचल प्रदेश में तो चार-चार महीने तक सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड की डेट नहीं मिलती है और अब तो आप रोबोटिक सर्जरी की बात कर रहे हैं लेकिन चीरे वाली सर्जरी तो अभी भी समय पर हो नहीं पा रही है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आज भी सरकार द्वारा किए गए वादों का इंतजार कर रही है लेकिन अब तो ओल्ड पेंशन स्कीम की जगह यूपीएस की बात हो रही है और महिलाओं को 1500 रु देने के बजाय  उनसे 10-20 रुपए वसूल रहे हैं। मुख्यमंत्री हमारी सरकार द्वारा चलाए  गए कार्यक्रम जनमंच की बात करते हैं तो हम तो उसमें केवल दाल रोटी ही खिलाया करते थे पर आप तो जहां जाते हैं वहां जंगली मुर्गे खिलाए जाते है। 

जयराम ठाकुर ने विमल नेगी की मृत्यु मामले की बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तो कह रहे थे कि उनके परिवारजनों को सीबीआई जांच चाहिए नहीं है, पर सीबीआई जांच तो विमल नेगी के परिवारजनों द्वारा ही कोर्ट के माध्यम से करवाई गई है। 

विमल नेगी की मौत के पीछे सरकार की मौत निश्चित दिखाई दे रही है, अब जब सीबीआई जांच हो रही है तो उनके हाथ पैर भी फूल रहे हैं और उसे रुकवाने के षड्यंत्र कर रहे हैं। लेकिन  न्यायालय के सामने उनके सारे दांव पेंच बेकार गए। सरकार विमल नेगी को न्याय मिलने से नहीं रोक सकती है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow