सुपर मास्टर्स गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे हिमाचल के 400 खिलाड़ी : विनोद

सुपर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के सीईओ व हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र के पूणे में 27 से 31 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के करीब 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 22 गेम्स करवाई जा रही है। इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, फुटबॉल,तैराकी, शूटिंग समेत अन्य खेल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की भागीदारी को लेकर रविवार को सोलन के गेस्ट हाउस में कार्यकारिणी की बैठक हुई

Dec 7, 2025 - 17:47
 0  30
सुपर मास्टर्स गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे हिमाचल के 400 खिलाड़ी : विनोद
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  07-12-2025


सुपर मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के सीईओ व हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि महाराष्ट्र के पूणे में 27 से 31 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के करीब 400 खिलाड़ी भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 22 गेम्स करवाई जा रही है। इसमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, फुटबॉल,तैराकी, शूटिंग समेत अन्य खेल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की भागीदारी को लेकर रविवार को सोलन के गेस्ट हाउस में कार्यकारिणी की बैठक हुई। 

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई ताकि हिमाचल के खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। विनोद कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भले ही छोटा राज्य हैं, लेकिन मास्टर्स गेम्स में हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग मुकाम है। पिछली राष्ट्रीय प्रतियोगिता, जो धर्मशाला में आयोजित की गई थी, में हिमाचल अंक तालिका में देश में पांचवें नंबर पर रहा था। विनोद कुमार ने बताया कि हमीरपुर में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में किन्ही कारणवश हिमाचल की बास्केटबॉल की प्रतियोगिता नहीं हुई थी। इसलिए हिमाचल प्रदेश के 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जो भी बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। 
वो कसौली इंटरनेशनल स्कूल सनवारा में 14 दिसंबर को ट्रायल में भाग ले सकते हैं ताकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया जा सकें। बैठक में सुपर मास्टर्स गेम्स हिमाचल के निदेशक बक्शी चंद जसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल सिंह कपूर, प्रदेश संयुक्त सचिव केवल राम, सोलन जिला के अध्यक्ष रजनीश कौशिक, बीके जोशी, कुनाल सूद, कमलेश कुमार, लीला दत्त, लोकेंद्र शर्मा, अजीतपाल वर्मा, उपेंद्र, अजय वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow