सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई पहल :शिमला की सड़कों पर महिलाएं चलाएंगी महिलाओं की टैक्सी

शिमला की जरूरतमंद महिलाओं के लिए टैक्सी सेवा की शुरुआत,”द सोसाइटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स” संस्था की पहल, महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए संचालित होगी टैक्सी, आम टैक्सी दरों से कम होगा किराया

Apr 8, 2025 - 16:42
 0  36
सुरक्षा और सशक्तिकरण की नई पहल :शिमला की सड़कों पर महिलाएं चलाएंगी महिलाओं की टैक्सी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-04-2025

शिमला की जरूरतमंद महिलाओं के लिए टैक्सी सेवा की शुरुआत,”द सोसाइटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स” संस्था की पहल, महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए संचालित होगी टैक्सी, आम टैक्सी दरों से कम होगा किराया।  
      
शिमला की कामकाजी व जरूरतमंद महिलाओं के लिए “द सोसाइटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स” ने डेडिकेटेड टैक्सी सेवा की शुरुआत की है। टैक्सी का संचालन भी महिला करेगी और टैक्सी की चालक भी महिला होगी। “द सोसाइटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स” संस्था ने यह अलग तरह की पहल की है, ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें। 

महिलाएं दिन और रात कभी भी संस्था की अध्यक्ष बिमला ठाकुर को 94189- 56561 पर कॉल करके सेवा का लाभ ले सकती हैं। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने टैक्सी को हरी झंडी दिखा कर सेवा का शुभारंभ किया।

इस मौके पर “द सोसाइटी फॉर कनेक्टिंग लाइव्स” अध्यक्ष विमला ठाकुर ने कहा कि उनकी संस्था एकल, विधवा, तलाकशुदा और जरूरतमंद महिलाओं व उनके बच्चों की शिक्षा के लिए काम करती है। इसी दिशा में शिमला की जरूरतमंद महिलाओं के लिए टैक्सी शुरू की गई है और संस्था की कोशिश रहेगी भविष्य और अधिक गाड़ियां चलाई जाएं। टैक्सी में किराया आम टैक्सी से थोड़ा कम होगा।

इस दौरान नगर निगम शिमला महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि संस्था ने शिमला में अलग तरह की पहल की है, जिसके माध्यम से एकल, विधवा या अकेली रह रही महिलाएं सेवा का लाभ ले सकती हैं हालांकि हिमाचल प्रदेश काफ़ी सुरक्षित प्रदेश है लेकिन फिर भी महिलाओं में असुरक्षा की भावना रहती है। ऐसे में महिलाओं द्वारा महिलाओं के संचालित टैक्सी का उनको लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow