सेंट थॉमस स्कूल के 100 वर्ष शिक्षा, चरित्र निर्माण व सेवा के उत्कृष्ट सफर का उत्सव ; पठानिया 

अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने सेंट थॉमस स्कूल शिमला के शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर आयोजित नव नभ निर्माण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

Jun 3, 2025 - 11:26
 0  25
सेंट थॉमस स्कूल के 100 वर्ष शिक्षा, चरित्र निर्माण व सेवा के उत्कृष्ट सफर का उत्सव ; पठानिया 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-06-2025

अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा कुलदीप सिंह पठानिया ने सेंट थॉमस स्कूल शिमला के शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर आयोजित नव नभ निर्माण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने पर सभी छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि वह आज सेंट थॉमस स्कूल, शिमला की स्थापना के 100 वर्षों के गौरवशाली अवसर पर उपस्थित है। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा, चरित्र निर्माण और सेवा के एक सदी लंबे उत्कृष्ट सफर का उत्सव है। यह संस्थान समय की कसौटी पर खरा उतरा है, और इसने ज्ञान, अनुशासन तथा मूल्यों के माध्यम से न जाने कितनी पीढ़ियों को समाज में सार्थक योगदान देने योग्य बनाया है। 

संस्थापकगणों की दूरदर्शिता, शिक्षकों की निष्ठा और छात्रों व पूर्व छात्रों की उपलब्धियों ने मिलकर इस अद्वितीय विरासत को आकार दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सेंट थॉमस स्कूल शिमला एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है तथा इसका इतिहास गौरवमयी रहा है। आज के कार्यक्रम का मुख्य विषय “नव नभ निर्माण” अर्थात एक नए आकाश का निर्माण है जो बच्चों को भविष्य की कल्पनाओं, योजनाओं का निराकरण तथा लक्ष्य प्राप्ति की ओर प्रेरित करता रहेगा तथा आप सभी एकजुटता से उसे हासिल करने में सफल होंगे। 
 
प्रधानाचार्य सेंट थॉमस स्कूल शिमला विद्युप्रिया चक्रवर्ती ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों एवं स्कूल के इतिहास से उन्हें अवगत करवाया। इस अवसर पर बिशप मनोज चरण, उपमंडलाधिकारी शिमला (शहरी) ओशिन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow