नाहन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में सेवानिवृत कर्मचारी

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमे में पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों में हो रही देरी पर गहरी चिंता जताई गई। बैठक में पेंशनरों द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने का भी ऐलान किया गया।

Jul 27, 2026 - 15:32
 0  1
नाहन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं पर मंथन, सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी में सेवानिवृत कर्मचारी

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 27 जुलाई, 2026 : 

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई जिसमे में पेंशन और अन्य वित्तीय लाभों में हो रही देरी पर गहरी चिंता जताई गई। बैठक में पेंशनरों द्वारा सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाने का भी ऐलान किया गया।

मीडिया से बात करते हुए जिला सिरमौर पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष ओएल चौहान ने कहा कि सेवानिवृत कर्मचारियों के अनेकों वित्तीय लाभ लंबित पड़े है मगर सरकार इस को लेकर गंभीर नहीं है जिसमे मुख्य रूप से एरियर,डीए की क़िस्त और मेडिकल बिलों का भुगतान शामिल है । 

बैठक में यह भी मांग की गई कि कॉरपोरेट सेक्टर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी पेंशन का लाभ दिया जाए। इसके अलावा बिजली बोर्ड और एचआरटीसी के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन जारी करने की मांग उठाई गई।

पेंशनरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके लिए आगामी रणनीति 8 अगस्त को शाहपुर में आयोजित बैठक में तय की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow