सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत,दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती 

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार रात को भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया

Jan 6, 2026 - 15:33
 0  35
सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत,दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली     06-01-2026

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सोमवार रात को भर्ती कराया गया है। सोनिया गांधी की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी, जिस वजह से उन्हें भर्ती किया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी पूरी निगरानी कर रही है। 

मंगलवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक गंगाराम अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। अभी तक हालांकि कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिया गांधी के सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोनिया गांधी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। 

वह समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रही हैं। फिलहाल वह अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में बढ़े हुए प्रदूषण के कारण उन्हें सांस से संबंधित समस्याएं होती रहती हैं।

गंगाराम अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टरों के दल का कहना है कि उपचार का अच्छा असर हो रहा है और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। सोनिया गांधी का इलाज कर रहे डाक्टरों का कहना है कि सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें सोमवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले दो दिन से खांसी हो रही थीं और वह हल्की फुल्की दवा ले रहीं थीं लेकिन कल शाम तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उन्हें अ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow