सोलंगनाला और अटल टनल में फिर ताजा बर्फबारी, माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान 

हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते दिन यहां 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

Jan 6, 2026 - 13:55
 0  4
सोलंगनाला और अटल टनल में फिर ताजा बर्फबारी, माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-01-2026

हिमाचल प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के ताबो में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। बीते दिन यहां 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अतिरिक्त चार अन्य स्थानों का न्यूनतम पारा भी माइनस में चल रहा है। 

शिमला सहित राज्य के 22 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इससे ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी रातें बेहद सर्द हो गई हैं। सोलंगनाला और अटल टनल में मंगलवार सुबह बर्फबारी हुई है।

सड़क पर हल्की बर्फ जमने के कारण साधारण वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, फोर-बाई फोर  वाहनों में पर्यटकों ने अटल टनल होकर लाहौल का रुख किया। जहां बर्फ के बीच पर्यटकों ने खूब मस्ती की। धुंधी में कई वाहन फंस भी गए। 

सोलंगनाला में साधारण वाहन रोके जाने से लंबा जाम लग गया। नेहरूकुंड तक वाहनों की लाइन लग गई। हालांकि, दोपहर को मौसम खुलने के बाद सभी वाहन अटल टनल की ओर भेजे गए।  सैलानियों ने सोलंगनाला में बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। वहीं राजधानी शिमला में धूप खिली हुई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow