सोलन में 58.32 प्रतिशत मतदान,कुल 34147 मतदाताओं में से 19914 ने किया मतदान
शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर निगम सोलन के लिए गत सांय सम्पन्न निर्वाचन में कुल 58.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
सोलन 18 मई, 2026 :
शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर निगम सोलन के लिए गत सांय सम्पन्न निर्वाचन में कुल 58.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नगर निगम सोलन में कुल 34147 मतदाताओं में से 19914 ने मतदान किया। कुल 17273 पुरुष मतदाताओं में से 10027, कुल 16873 महिला मतदाताओं में से 9886 तथा 01 अन्य ने मतदान किया। नगर निगम सोलन के सभी वार्डों में मतदान करने वाले पुरुष मतदाताओं का मत प्रतिशत 58.05 तथा मतदान करने वाली महिला मतदाताओं का मत प्रतिशत 58.59 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट सपरून में 53.83 प्रतिशत। वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन में 56.35 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-03 कथेड़ में 67.09 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा 62.92 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार में 58.47 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क में 57.81 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड में 62.47 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड में 55.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-09 मधुबन कॉलोनी 56.42 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी 58.42 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज 54.75 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-12 सनी साईड 55.35 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-13 कलीन 65.78 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड 64.29 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार 62.41 प्रतिशत, वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी 61.95 प्रतिशत तथा वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ 48.86 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-1 देहूंघाट सपरुन वार्ड में कुल 2283 मतदाताओं में से 1229 ने मतदान किया। यहां कुल 1152 पुरुष मतदाताओं में से 601 तथा कुल 1131 महिला मतदाताओं में से 628 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 52.17 तथा महिला मत प्रतिशत 55.52 रहा। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड में कुल 2999 मतदाताओं में से 1690 ने मतदान किया। यहां कुल 1513 पुरुष मतदाताओं में से 840 तथा कुल 1486 महिला मतदाताओं में से 850 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 55.51 तथा महिला मत प्रतिशत 57.20 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड में कुल 1623 मतदाताओं में से 1095 ने मतदान किया। यहां कुल 816 पुरुष मतदाताओं में से 548 तथा कुल 807 महिला मतदाताओं में से 547 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 67.15 तथा महिला मत प्रतिशत 67.78 रहा। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में कुल 1799 मतदाताओं में से 1132 ने मतदान किया। यहां कुल 939 पुरुष मतदाताओं में से 594 तथा कुल 860 महिला मतदाताओं में से 538 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 63.25 तथा महिला मत प्रतिशत 62.55 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-5 लोअर बाज़ार वार्ड में कुल 1221 मतदाताओं में से 714 ने मतदान किया। यहां कुल 632 पुरुष मतदाताओं में से 373 तथा कुल 589 महिला मतदाताओं में से 341 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 59.01 तथा महिला मत प्रतिशत 57.89 रहा। मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-6 जवाहर पार्क वार्ड में कुल 1913 मतदाताओं में से 1106 ने मतदान किया। यहां कुल 952 पुरुष मतदाताओं में से 470 तथा कुल 961 महिला मतदाताओं में से 636 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 49.36 तथा महिला मत प्रतिशत 66.18 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-7 ठोडो ग्राउंड वार्ड में कुल 1948 मतदाताओं में से 1217 ने मतदान किया। यहां कुल 998 पुरुष मतदाताओं में से 621 तथा कुल 950 महिला मतदाताओं में से 596 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 62.22 तथा महिला मत प्रतिशत 62.73 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-8 शिल्ली रोड़ वार्ड में कुल 2418 मतदाताओं में से 1351 ने मतदान किया। यहां कुल 1252 पुरुष मतदाताओं में से 709 तथा कुल 1166 महिला मतदाताओं में से 642 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 56.62 तथा महिला मत प्रतिशत 55.06 रहा। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-9 मधुबन कॉलोनी वार्ड में कुल 1882 मतदाताओं में से 1062 ने मतदान किया। यहां कुल 951 पुरुष मतदाताओं में से 560 तथा कुल 931 महिला मतदाताओं में से 502 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 58.88 तथा महिला मत प्रतिशत 53.92 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड में कुल 1929 मतदाताओं में से 1127 ने मतदान किया। यहां कुल 955 पुरुष मतदाताओं में से 564 तथा कुल 974 महिला मतदाताओं में से 563 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 59.05 तथा महिला मत प्रतिशत 57.80 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में कुल 2216 मतदाताओं में से 1213 ने मतदान किया। यहां कुल 1108 पुरुष मतदाताओं में से 623 तथा कुल 1108 महिला मतदाताओं में से 590 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 56.22 तथा महिला मत प्रतिशत 53.24 रहा। यहां एक अन्य मतदाता ने भी मतदान किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड वार्ड में कुल 2009 मतदाताओं में से 1111 ने मतदान किया। यहां कुल 1001 पुरुष मतदाताओं में से 574 तथा कुल 1008 महिला मतदाताओं में से 537 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 57.34 तथा महिला मत प्रतिशत 53.27 रहा।
उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में कुल 1669 मतदाताओं में से 1098 ने मतदान किया। यहां कुल 849 पुरुष मतदाताओं में से 549 तथा कुल 820 महिला मतदाताओं में से 549 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 64.66 तथा महिला मत प्रतिशत 66.95 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड में कुल 1633 मतदाताओं में से 1050 ने मतदान किया। यहां कुल 807 पुरुष मतदाताओं में से 512 तथा कुल 826 महिला मतदाताओं में से 538 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 63.44 तथा महिला मत प्रतिशत 65.13 रहा। उन्होंने कहा कि वार्ड नम्बर-15 तहसील पटराड वार्ड में कुल 1684 मतदाताओं में से 1051 ने मतदान किया। यहां कुल 862 पुरुष मतदाताओं में से 537 तथा कुल 822 महिला मतदाताओं में से 514 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 62.29 तथा महिला मत प्रतिशत 62.53 रहा।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी वार्ड में कुल 2008 मतदाताओं में से 1244 ने मतदान किया। यहां कुल 1024 पुरुष मतदाताओं में से 630 तथा कुल 984 महिला मतदाताओं में से 614 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 61.52 तथा महिला मत प्रतिशत 62.39 रहा।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-17 बसाल पति कथेड़ वार्ड में कुल 2912 मतदाताओं में से 1423 ने मतदान किया। यहां कुल 1462 पुरुष मतदाताओं में से 722 तथा कुल 1450 महिला मतदाताओं में से 701 ने मतदान किया। इस वार्ड में पुरुष मत प्रतिशत 49.38 तथा महिला मत प्रतिशत 48.34 रहा।
What's Your Reaction?



