सोलन के दाड़लाघाटमें देररात कुत्ते का शिकार करने आया तेंदुआ बाथरूम में घुसा  

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दाड़लाघाट के एक घर में देररात तेंदुआ घुस गया और आंगन में पालतू कुत्ते पर झपट गया। कुत्ता जान बचाने के लिए बाथरूम में घुसा तो तेंदुआ भी उसके पीछे उसमें चला गया

Feb 6, 2026 - 16:10
 0  17
सोलन के दाड़लाघाटमें देररात कुत्ते का शिकार करने आया तेंदुआ बाथरूम में घुसा  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    06-02-2026

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के दाड़लाघाट के एक घर में देररात तेंदुआ घुस गया और आंगन में पालतू कुत्ते पर झपट गया। कुत्ता जान बचाने के लिए बाथरूम में घुसा तो तेंदुआ भी उसके पीछे उसमें चला गया।

मकान मालिक कुलदीप को जब आवाजें सुनाई दीं तो उसने बाहर निकलकर देखा और तुरंत बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। 

रातभर तेंदुआ और कुत्ता बाथरूम में रहे। इसके बाद पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को बेहोश किया गया। इसके बाद दोपहर करीब 12:30 बजे रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम तेंदुए को ले गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow