सोलन पुलिस ने 157 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल को धर दबोचा 

प्रदेश में नशे की  तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल सोलन पुलिस ने 157 ग्राम चिट्टे चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 अप्रैल को सोलन के दोहरी दीवार के समीप आरोपी को दबोचा

Apr 7, 2025 - 13:05
 0  21
सोलन पुलिस ने 157 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल को धर दबोचा 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     07-04-2024

प्रदेश में नशे की  तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं हरियाणा पुलिस के हेड कांस्टेबल सोलन पुलिस ने 157 ग्राम चिट्टे चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 अप्रैल को सोलन के दोहरी दीवार के समीप आरोपी को दबोचा, लेकिन सोलन पुलिस ने अबतक मामले को दबाकर रखा हुआ था। 

जब हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया, उस समय वह पुलिस की वर्दी में था। बताया जा रहा है कि उसके साथ एक अन्य युवक को भी पकड़ा है, जो पुलिस रिमांड पर है। हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार तहसील कलायत गांव बडीसिकरी जिला कैथल का बताया जा रहा है।

इसका खुलासा उस समय हुआ, जब हरियाणा पुलिस का एक हेड कांस्टेबल ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। सोलन पुलिस ने इस संबंध में कैथल के सीवन थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। सोलन पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चिट्टे के मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है। 

पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। मामला तब सामने आया जब हरियाणा में सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा होने लगी। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। कांस्टेबल से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि वह इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया और सप्लाई कहां की जानी थी। सं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow