सोलन में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त,बस में 42 लोग थे सवार 10 लोग गंभीर चोटिल 

प्रदेश के जिला सोलन के पुलिस थाना राम शहर के अंतर्गत लुहारघाट में वैवाहिक समारोह के लिए रिश्तेदारों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी

Oct 13, 2025 - 16:43
 0  77
सोलन में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त,बस में 42 लोग थे सवार 10 लोग गंभीर चोटिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    13-10-2025

प्रदेश के जिला सोलन के पुलिस थाना राम शहर के अंतर्गत लुहारघाट में वैवाहिक समारोह के लिए रिश्तेदारों से भरी निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी है। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस बस में 42 लोग सवार थे, जिनमें से लगभग 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों को बिलासपुर एम्स लाया जा रहा है,  सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, निजी बस में सवार लोग रामशहर के जोबी गांव क्षेत्र के एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। 

रास्ते में अचानक चालक का बस पर नियंत्रण खो गया और बस सड़क से फिसलकर खाई में पलट गई। जिससे अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बहार निकाला और इलाज के लिए एम्स बिलासपुर भेजा जा रहा है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow