सोलन ज़िला के 17 ज़िला परिषद वार्डों में कुल 352901 मतदाता - मनमोहन शर्मा

May 23, 2026 - 17:09
 0  3
सोलन ज़िला के 17 ज़िला परिषद वार्डों में कुल 352901 मतदाता - मनमोहन शर्मा

सोलन 23 - 05 - 2026 :

ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला के सभी 17 ज़िला परिषद वार्डों में 26, 28 तथा 30 मई, 2026 को होने वाले निर्वाचन की सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ज़िला के सभी 17 ज़िला परिषद वार्डों में कुल 352901 मतदाता हैं। इनमें 179987 पुरुष तथा 172914 महिला मतदाता हैं।


मनमोहन शर्मा ने कहा कि ज़िला के विकास खण्ड कुनिहार के ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-1 दाड़ला में कुल 18 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। यहां कुल 24260 मतदाता हैं। इनमें 12359 पुरुष तथा 11901 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-2 सूरजपुर में कुल 20 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। इस वार्ड में कुल 24400 मतदाता हैं। इनमें 12376 पुरुष तथा 12024 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-3 डुमैहर में कुल 20 ग्राम पंचायतें हैं। इस वार्ड में कुल 26213 मतदाता हैं। इनमें 13227 पुरुष तथा 12986 महिला मतदाता हैं।


उन्होंने कहा कि विकास खण्ड कण्डाघाट के ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-4 वाकना में कुल 14 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कुल 15996 मतदाता हैं। इनमें 8159 पुरुष तथा 7837 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-5 दंघील में सम्मिलित कुल 14 ग्राम पंचायतों में कुल 14055 मतदाता हैं। इनमें 7264 पुरुष तथा 6791 महिला मतदाता हैं।


ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विकास खण्ड सोलन के ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-6 डांगरी में कुल 19 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कुल 22154 मतदाता हैं। इनमें 11117 पुरुष तथा 11037 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-7 चेवा की 20 ग्राम पंचायतों में कुल 25589 मतदाता हैं। इनमें 12847 पुरुष तथा 12742 महिला मतदाता हैं।


मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड धर्मपुर के ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-8 धर्मपुर में 13 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। इनमें कुल 18528 मतदाता हैं। जिसमें 9529 पुरुष तथा 8999 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-9 टकसाल की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 18341 मतदाता हैं। इनमें 9398 पुरुष तथा 8943 महिला मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड पट्टा के अंतर्गत ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-10 बढ़लग में 13 ग्राम पंचायतें हैं। यहां कुल 19922 मतदाता हैं। इनमें 10162 पुरुष तथा 9760 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-11 मंधाला में सम्मिलित 14 ग्राम पंचायतों में कुल 21357 मतदाता हैं। इनमें 10976 पुरुष तथा 10381 महिला मतदाता हैं।


मनमोहन शर्मा ने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ के तहत ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-12 खेड़ा में 10 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। इस वार्ड में कुल 19888 मतदाता हैं। इनमें 10239 पुरुष तथा 9649 महिला मतदाता हैं। वार्ड नम्बर-13 रडियाली में सम्मिलित 10 ग्राम पंचायतों में कुल 23158 मतदाता हैं। इनमें 11828 पुरुष तथा 11330 महिला मतदाता हैं।


वार्ड नम्बर-14 दभोटा की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 22273 मतदाता हैं। इनमें 11345 पुरुष तथा 10928 महिला मतदाता हैं।
वार्ड नम्बर-15 लग की 16 ग्राम पंचायतों में कुल 17407 मतदाता हैं। इनमें 8880 पुरुष तथा 8527 महिला मतदाता हैं।
वार्ड नम्बर-16 बवासनी की 13 ग्राम पंचायतों में कुल 18076 मतदाता हैं। इनमें 9372 पुरुष तथा 8704 महिला मतदाता हैं।
उन्होंने कहा कि विकास खण्ड नालागढ़ के तहत ज़िला परिषद वार्ड नम्बर-17 बगलेहड़ में कुल 15 ग्राम पंचायतें सम्मिलित की गई हैं। यहां कुल 21284 मतदाता हैं। इनमें 10909 पुरुष तथा 10375 महिला मतदाता हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow