शिलाई की 17 वर्षीय किशोरी को उत्तराखंड ले जाने के आरोप में 5 युवक पुलिस हिरासत में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सिरमौर जिले के शिल्लाई क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर उत्तराखंड के हरबर्टपुर ले जाने के आरोप में पांच युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Jul 17, 2026 - 19:26
 0  3
शिलाई की 17 वर्षीय किशोरी को उत्तराखंड ले जाने के आरोप में 5 युवक पुलिस हिरासत में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यंगवार्ता न्यूज - शिलाई 17 जुलाई, 2026 : 

सिरमौर जिले के शिल्लाई क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी को कथित रूप से बहला-फुसलाकर उत्तराखंड के हरबर्टपुर ले जाने के आरोप में पांच युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और इससे जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो और स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार, संबंधित युवक शिल्लाई में एक मकान पर मिस्त्री का कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि उसी मकान में किशोरी अपनी दादी के साथ रहती थी। आरोप है कि युवक किशोरी को अपने साथ उत्तराखंड के हरबर्टपुर की ओर ले जा रहे थे। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, उन्होंने युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। वायरल वीडियो में युवकों को बाजार से पैदल ले जाते हुए भी देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर युवकों के नाम आसिफ, शानू, महबूब और मतलूब सहित अन्य एक युवक के बताए जा रहे हैं, हालांकि इन नामों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस ने मामले को अपने संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। किशोरी के बयान, परिजनों के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow