स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरें सरकार, प्रवक्ता संघ ने की मांग...

हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष देशराज शर्मा व महासचिव श्री प्रेम कश्यप तथा महामंत्री प्रीतम सिंह ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा है कि लंबे समय से प्रधानाचार्य के पद राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रिक्त पड़े हैं इन्हें शीघ्र पदोन्नति से भरा जाए

May 27, 2025 - 20:10
 0  44
स्कूलों में रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों को भरें सरकार, प्रवक्ता संघ ने की मांग...
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    27-05-2025

हिमाचल प्रदेश पदोन्नत प्रवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष देशराज शर्मा व महासचिव श्री प्रेम कश्यप तथा महामंत्री प्रीतम सिंह ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा है कि लंबे समय से प्रधानाचार्य के पद राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रिक्त पड़े हैं इन्हें शीघ्र पदोन्नति से भरा जाए। 

जिससे विद्यालय मे सुचारू रूप से विद्यालय का कार्य चल सके। पाठ्य गतिविधियों में सुधार हो संघ ने सरकार से मांग की है कि स्कूलशिक्षा निदेशालय को धर्मशाला स्थानांतरित  ना किया जाए। 

विभिन्न विद्यालयों में प्रवक्ता के पदों को पदोन्नति द्वारा भरा जाए या सरप्लस स्टाफ को नियुक्त किया जाए जो विभिन्न विद्यालयों में नियुक्त है तथा जहां विद्यार्थी विभिन्न विषयों के कम है। इन रिक्त पदों को भी प्राथमिकता के आधार पर भरने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow