स्थानीय युवक ही निकला भेड़ पालक का हत्यारा , पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

कांगड़ा जिले के शाहतलाई क्षेत्र में एक भेड़ पालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भेड पालक देर शाम अपने पशुओं के साथ जंगल की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। 

Mar 22, 2026 - 17:10
 0  54
स्थानीय युवक ही निकला भेड़ पालक का हत्यारा , पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
  
यंगवार्ता न्यूज़ -  बिलासपुर  22-03-2026
कांगड़ा जिले के शाहतलाई क्षेत्र में एक भेड़ पालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भेड पालक देर शाम अपने पशुओं के साथ जंगल की ओर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। 
लेकिन पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि यह हत्या आपसी रंजिश का नतीजा थी और आरोपी कोई बाहरी नहीं , बल्कि स्थानीय युवक ही निकला। पुलिस ने विक्की (29), निवासी पखर डाकघर धनीपखर, तहसील झंडूता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने तेजधार हथियार से भेड़ पालक संजू (46), निवासी जिला कुल्लू, की गर्दन पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। 
गौर हो कि संजू अपने साथियों के साथ मल्होट में भेड़-बकरियां चराने आया था और कुछ ही दिनों में उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना का पता तब चला जब उसके साथी ने उसे खून से लथपथ मृत हालत में देखा। शुरुआत में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन जांच की परतें खुली तो सच्चाई सामने आ गई। कातिल गांव का ही निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow