स्वारघाट एंट्री टैक्स बैरियर पर ट्रक ऑपरेटरों ने जताया रोष
हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित स्वारघाट एंट्री टैक्स बैरियर पर टैक्स रेट को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। ट्रक चालकों का आरोप है कि टैक्स की पर्ची मनमाने रेट पर काटी जा रही है, जबकि बैरियर प्रशासन का कहना है कि वे केवल सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य कर र
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर 02-04-2026
हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित स्वारघाट एंट्री टैक्स बैरियर पर टैक्स रेट को लेकर विवाद लगातार बढ़ रहा है। ट्रक चालकों का आरोप है कि टैक्स की पर्ची मनमाने रेट पर काटी जा रही है, जबकि बैरियर प्रशासन का कहना है कि वे केवल सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही कार्य कर रहे हैं।
इसी कारण वीरवार सुबह ट्रक ऑपरेटरों ने बैरियर पर रोष जताया। इस वजह से जाम की स्थिति बन गई, जिसे बाद में पुलिस ने बहाल कराया। ट्रक चालकों का कहना है कि पिछले दिन हुई वार्ता में तय हुआ था कि पर्ची पुराने रेट पर ही काटी जाएगी। लेकिन अब पर्ची अधिक रेट पर काटी जा रही है। यदि कोई ड्राइवर विरोध करता है तो उसे पिछला रेट वसूला जा रहा है।
कुछ ट्रक चालकों ने अपनी पर्ची दिखाते हुए इसे सरासर मनमानी करार दिया। कीरतपुर-मनाली फोरलेन ट्रक पर्ची विवाद के चलते आज सुबह ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया। गरामौड़ा एंट्री टैक्स से लेकर टोल प्लाजा तक लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जाम में एंबुलेंस भी फंसी नजर आई। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए जाम को जल्द खुलवाया। पुलिस की तत्परता के चलते यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया। जाम और पर्ची विवाद के कारण कुल्लू और मनाली की ओर जाने वाले पर्यटक भी प्रभावित हुए।
What's Your Reaction?




