स्वास्थ्य मंत्री ने रिपन अस्पताल में विभिन्न परियोजनाओं का किया शुभारंभ 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल ने आज दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल (रिपन अस्पताल) शिमला में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया

Sep 5, 2025 - 16:21
Sep 5, 2025 - 16:55
 0  18
स्वास्थ्य मंत्री ने रिपन अस्पताल में विभिन्न परियोजनाओं का किया शुभारंभ 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    05-09-2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल ने आज दीन दयाल उपाध्याय जोनल अस्पताल (रिपन अस्पताल) शिमला में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल की पुरानी एवं नई इमारत को जोड़ने वाले संपर्क सेतु, मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर और विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के आरंभ से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और अस्पताल की सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

अस्पताल में पुरानी एवं नई इमारत को जोड़ने वाले संपर्क सेतु का निर्माण 1 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से तथा मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर का निर्माण 1 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रिपन अस्पताल में आरंभ की गई ये परियोजनाएं मरीजों की सुविधा और बेहतर उपचार व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र का विकास अत्यंत आवश्यक है और प्रदेश सरकार का विशेष ध्यान दूर-दराज के क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने पर केंद्रित है। विकास एक सतत प्रक्रिया है और समय के साथ अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोले जा रहे हैं, जहां 6 विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। इन संस्थानों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिपन अस्पताल में कुछ मशीनों और स्टाफ की मांग सामने आई है। प्रदेश में मशीनों की खरीद प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही अस्पताल को आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही स्टाफ की कमी भी शीघ्र पूरी की जाएगी।

शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने अपने संबोधन में कहा कि रिपन अस्पताल देश के सबसे पुराने अस्पतालों में से एक है और राजधानी में स्थित होने के कारण इसकी अहमियत और भी बढ़ जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से अस्पताल में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इस अवसर पर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बैरी, उपमंडलाधिकारी शिमला शहरी ओशिन शर्मा, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकिंदर शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) ममता पॉल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow