स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द लगेंगी सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीनें : स्वास्थ्य मंत्री 

मेडिकल कॉलेजों, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान और अन्य स्वास्थ्य संस्थान जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल मशीनों से लैस होंगे। सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फेको और डायग्नोस्टिक मशीनों और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद एक माह के भीतर की जानी

Jul 23, 2025 - 20:10
 0  24
स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द लगेंगी सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड मशीनें : स्वास्थ्य मंत्री 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     23-07-2025

मेडिकल कॉलेजों, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान और अन्य स्वास्थ्य संस्थान जल्द ही आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल मशीनों से लैस होंगे। सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, फेको और डायग्नोस्टिक मशीनों और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों की खरीद एक माह के भीतर की जानी है। शिशु देखभाल किट में और गुणवत्तापूर्ण वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। 

नवजात शिशुओं को कुल 18 वस्तुएं प्रदान की जाएंगी। पहले 14 वस्तुएं दी जाती थीं। इसे भी अगस्त महीने में ही देना शुरू कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने यह जानकारी विशेष हाई पावर परचेज कमेटी (एचपीपीसी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवा उपकरणों की खरीद के लिए पर्याप्त बजट सुनिश्चित किया है। 

समिति को खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में सभी खरीद प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए इस खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का कायाकल्प किया जा रहा है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश के बाहर न जाना पड़े। 

स्वास्थ्य संस्थानों की पुरानी मशीनों को चरणबद्ध तरीके से अत्याधुनिक से बदला जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सक और पैरा-मेडिकल स्टाफ तैनात किया जा रहा है। अत्याधुनिक मशीनों की खरीद प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मरीजों को घर-द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow