हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया,करीब 30 लाख रुपये खर्च 

राज्यसभा चुनाव के बीच हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस दौरान कुफरी, गलू और चायल के आलीशान होटलों में उनके ठहरने और खानपान की विशेष व्यवस्था की गई

Mar 17, 2026 - 10:02
 0  8
हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया,करीब 30 लाख रुपये खर्च 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-03-2026

राज्यसभा चुनाव के बीच हरियाणा कांग्रेस के विधायकों को हिमाचल लाकर सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया। इस पर करीब 30 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस दौरान कुफरी, गलू और चायल के आलीशान होटलों में उनके ठहरने और खानपान की विशेष व्यवस्था की गई।

विधायकों के साथ सांसद, प्रदेश प्रभारी, पार्टी अध्यक्ष, सहयोगी स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी मौजूद रहे, जिससे कुल संख्या करीब 60 लोगों तक पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार विधायकों का ठहराव और भोजन मुख्य रूप से रेडिसन कुफरी और ट्विन टावर गलू में रखा गया। 

वहीं शनिवार को दोपहर का भोजन आईटीसी तवलीन होटल, चायल में तथा रविवार को दोपहर का भोजन वाइल्ड फ्लावर हॉल में आयोजित किया गया। विधायकों, सांसदों, पार्टी प्रभारी और अन्य वीआईपी लोगों और उनके स्टाफ के ठहरने और खाने-पीने पर करीब 30 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow