हिमाचल कांग्रेस को वीरभद्र सिंह की दिखाई राह पर चलने की जरूरत : प्रतिभा सिंह 

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन बीते लगभग छह महीने से नहीं हो पाया है। इस बीच पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बदलाव की अटकलें तेज हो गई

May 21, 2025 - 12:24
 0  46
हिमाचल कांग्रेस को वीरभद्र सिंह की दिखाई राह पर चलने की जरूरत : प्रतिभा सिंह 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-05-2025

हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन बीते लगभग छह महीने से नहीं हो पाया है। इस बीच पार्टी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। इन चर्चाओं पर हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में संगठन की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाए, यह निर्णय आलाकमान के अधिकार क्षेत्र में आता है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी का अध्यक्ष केवल औपचारिक नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे मजबूत और प्रभावी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी को वीरभद्र सिंह के दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, जिन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्रवाद और गुटबाजी को कभी भी हावी नहीं होने दिया। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोग आज भी प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यों को याद करते हैं और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी आलाकमान जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन कर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow