हिमाचल की प्रमुख सब्जी मंडियों में फ्रांसबीन के दामों में भारी गिरावट दर्ज होने से किसान मायूस 

हिमाचल की प्रमुख सब्जी मंडियों सोलन व ढली में शनिवार को फ्रांसबीन के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। शुरुआती सीजन में जहां फ्रांसबीन की कीमतें 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई

Jun 7, 2025 - 16:15
 0  34
हिमाचल की प्रमुख सब्जी मंडियों में फ्रांसबीन के दामों में भारी गिरावट दर्ज होने से किसान मायूस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   07-06-2025

हिमाचल की प्रमुख सब्जी मंडियों सोलन व ढली में शनिवार को फ्रांसबीन के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे किसानों के चेहरे मुरझा गए हैं। शुरुआती सीजन में जहां फ्रांसबीन की कीमतें 120 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थीं, वहीं अब ये दाम घटकर महज 35 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गए हैं। 

इसका मुख्य कारण प्रदेश के विभिन्न इलाकों से फ्रांसबीन की भारी आवक बताया जा रहा है। जुन्गा तहसील के निचले क्षेत्रों से रोजाना फ्रांसबीन की बड़ी खेप सोलन और ढली मंडियों में पहुंच रही है। अच्छी बारिश के चलते इस बार क्षेत्र में फ्रांसबीन की बंपर पैदावार हुई है, जिससे बाजार में इसकी उपलब्धता बढ़ गई है। 

प्रगतिशील किसान प्रीतम ठाकुर, चंचल वर्मा और दौलत राम मेहता का कहना है कि यदि कीमतें 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक बनी रहती हैं तो किसानों को लाभ मिल सकता है, लेकिन यदि दर और गिरती है तो लागत निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। उनका कहना है कि कई बार फसल के दाम इतने गिर जाते हैं कि बीज, खाद और मजदूरी की लागत तक वसूल नहीं हो पाती।

फ्रांसबीन की दो प्रमुख किस्में बाजार में उपलब्ध हैं। झंब्बे वाली किस्म जो कम दाम पर बिकती है, और फाल्गुनी किस्म (बूटिया), जिसे अधिक दाम मिलते हैं क्योंकि यह बिना झंब्बे की होती है। प्रीतम ठाकुर के अनुसार फ्रासबीन की खेती कम समय और कम मेहनत में तैयार हो जाती है, क्योंकि यह फसल मात्र 60 दिन में पक जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow