हिमाचल की बेटियों रचा इतिहास , महिला कबड्डी टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरी बार बनी चैंपियन
हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल ने हरियाणा को 27-22 से हराकर अपने विजय अभियान को बरकरार रखा। यह उपलब्धि हासिल करने वाली हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम देश की पहली टीम बन गई है। फाइनल मुकाबले में हिमाचल की टीम ने अपनी रणनीतिक और आक्रामक खेल शैली से हरियाणा को परास्त किया।
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर 02-02-2025

इस शानदार उपलब्धि में सिरमौर जिले की तीन खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। कप्तान पुष्पा राणा एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपनी नेतृत्व क्षमता से टीम को जीत दिलाई। वहीं, साक्षी शर्मा, जो दुनिया की सबसे बेहतरीन लेफ्ट कॉर्नर खिलाड़ी मानी जाती हैं, ने भी अपने बेहतरीन खेल से टीम को मजबूती प्रदान की। इसके साथ ही श्यामा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और अपनी दमदार पारी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?