हिमाचल की सुक्खू सरकार ने 126 से 300 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी की बहाल  

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 126 से 300 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी बहाल कर दी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संज्ञान लि

Apr 6, 2026 - 12:10
 0  1
हिमाचल की सुक्खू सरकार ने 126 से 300 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी की बहाल  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-04-2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 126 से 300 यूनिट बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी बहाल कर दी है। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संज्ञान लिया है।

इन उपभोक्ताओं की सब्सिडी पूर्व के आदेशों में खत्म कर दी गई थी और घरेलू उपभोक्ताओं को 5 रुपए 89 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाना पड़ रहा था। 

वहीं, जिन घरेलू उपभोक्ताओं के हैं दो से अधिक मीटर, उन्हें 5.89 रुपये प्रति यूनिट ही चुकाने होंगे। अब सरकार ने 1 रुपये 72 पैसे प्रति यूनिट सब्सिडी देने का निर्णय लिया है।

हालांकि, यह सब्सिडी 31 मार्च तक मिल रही थी, लेकिन पांच दिन पहले के आदेशों में सरकार ने 125 यूनिट से अधिक खपत करने वालों की बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीते शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सब्सिडी बहाली का निर्णय हुआ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow