हिमाचल के नगर निगम क्षेत्रों में होगी स्वच्छता रैंकिंग,हर माह निकलेगा रिजल्ट  

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में अब होटल, रेस्तरां, शिक्षण संस्थानों, बैंकों, निजी व सरकारी कार्यालयों की स्वच्छता रैंकिंग होगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से निर्देश जारी

Feb 4, 2026 - 12:58
 0  1
हिमाचल के नगर निगम क्षेत्रों में होगी स्वच्छता रैंकिंग,हर माह निकलेगा रिजल्ट  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    04-02-2026

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में अब होटल, रेस्तरां, शिक्षण संस्थानों, बैंकों, निजी व सरकारी कार्यालयों की स्वच्छता रैंकिंग होगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्र ने नगर निकायों को अपने स्तर पर सर्वेक्षण करने के लिए कहा है। 

सर्वेक्षण के लिए मानक भी निर्धारित किए हैं। इसी के अनुसार व्यवस्था जांचने के लिए कहा है। इसका हर माह रिजल्ट भी निकाला जाएगा। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य परिसरों में लोगों को ओर बेहतर सफाई व्यवस्था रखवाना है।

अगल-अलग कैटेगरी में रिजल्ट निकलेगा और संस्थानों को पहले, दूसरे व तीसरे स्तर की रैंकिंग दी जाएगी। इसमें न गीला और सूखा कूड़ा किस प्रकार पृथक किया जाता है, कहां फेंका जाता है, समेत अन्य जानकारी ली जाएगी। वहीं, सफाई और शौचालयों के बारे में भी पता लगाया जाएगा। 

मानकों को पूरा न करने पर उन्हें दुरुस्त करने के बारे में भी कहा जाएगा। केंद्र सरकार के स्वच्छता रैंकिंग के तहत ही स्थानीय स्तर पर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसकी जानकारी केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपलोड होगी। अगर कहीं खामियां पाई जाती हैं तो योजना भी तैयार की जाएगी। गौर रहे कि प्रदेश में छह नगर निगम हैं। 

इनमें शिमला, धर्मशाला, मंडी, सोलन, बद्दी और पालमपुर शामिल हैं। इन नगर निगम क्षेत्रों के तहत सभी जगहों का सर्वेक्षण किया जाना है। इसके लिए नगर निगम में टीम भी गठित कर दी गई है। टीम की ओर से सर्वेक्षण करना भी शुरू कर दिया है। ये सर्वेक्षण 10 दिनों में पूरा कर रिजल्ट भी निकाला जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow