हिमाचल के बिलासपुर में दो युवकों की होली के दिन खड्ड में डूबने से मौत

झंडूता थाना के तहत पिपलूघाट के पास सीर खड्ड में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को होली के त्योहार पर हुआ। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार और गोपाल मणी शुक्रवार को सीर खड्ड

Mar 15, 2025 - 10:59
 0  57
हिमाचल के बिलासपुर में दो युवकों की होली के दिन खड्ड में डूबने से मौत
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    15-03-2025

बिलासपुर जिले के झंडूता थाना के तहत पिपलूघाट के पास सीर खड्ड में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को होली के त्योहार पर हुआ। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी अश्वनी कुमार और गोपाल मणी शुक्रवार को सीर खड्ड पर बने चेक डेम में नहाने चले गए। 

लेकिन वह गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और डूब गए। हादसे का पता चलने पर झंडूता पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकाला। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow