हिमाचल को चिट्टा व नशा मुक्त बनाने में महिलाएं बढ़ चढ़कर दें अपना सहयोग 

महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पीरन में तीन महिला संगठनों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

Feb 21, 2026 - 15:18
 0  2
हिमाचल को चिट्टा व नशा मुक्त बनाने में महिलाएं बढ़ चढ़कर दें अपना सहयोग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-02-2026

महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से ग्राम पंचायत पीरन में तीन महिला संगठनों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें। मशोबरा ब्लॉक की महिला समाज शिक्षा आयोजिका ललिता कुमारी ने ग्राम संगठन के उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली, ऋण प्रक्रिया तथा ब्याज संबंधी जानकारी विस्तार से दी। 

उन्होंने महिलाओं से “चिट्टा मुक्त हिमाचल” अभियान में सक्रिय और रचनात्मक सहयोग देने की अपील की। साथ ही अभिभावकों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने, मोबाइल के उपयोग की निगरानी करने तथा उनके मित्र मंडली पर ध्यान देने की सलाह दी।

एलएसईओ ने डिजिटल वेलबिंग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके माध्यम से अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे बाहर पढ़ाई या प्रशिक्षण के लिए गए हों, तब भी अभिभावकों को सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और आपराधिक गतिविधियां समाज में अस्थिरता पैदा कर रही हैं। नई चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत लिंग समानता पर भी महिलाओं को जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow