हिमाचल दौरे के लिए पीएम का आभार, प्रधानमंत्री के दूसरे घर को उनसे अधिक सहायता की उम्मीद : नरेश चौहान 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर कहते हैं इसलिए प्रदेश को आपदा के समय में उनसे अधिक मदद की उम्मीद

Sep 11, 2025 - 16:52
 0  43
हिमाचल दौरे के लिए पीएम का आभार, प्रधानमंत्री के दूसरे घर को उनसे अधिक सहायता की उम्मीद : नरेश चौहान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-09-2025

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर कहते हैं इसलिए प्रदेश को आपदा के समय में उनसे अधिक मदद की उम्मीद है। नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 1500 करोड़ की सहायता की बात कही है। लेकिन, नुकसान इससे कहीं ज्यादा है और प्रदेश को उनसे अधिक मदद की उम्मीद है। 

वहीं, उन्होंने मुख्यमंत्री की 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पगड़िया से मुलाकात को लेकर कहा कि यह मुलाकात कई मायनों में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग अध्यक्ष के सामने प्रदेश में आपदा से उपजे हालातों और आगामी 5 वर्षों के लिए सरकार की योजनाओं का खाका रखा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारी बरसात से अब तक 5 हज़ार करोड़ का नुकसान हो गया है। उन्होंने कहा ये आंकड़ा अभी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने समय निकालकर हिमाचल का दौरा किया इसके लिए प्रदेश सरकार उनकी आभारी है।

प्रधानमंत्री हिमाचल को दूसरा घर कहते हैं, ऐसे में प्रदेश को उनसे अधिक मदद की उम्मीद है। पीएम ने 1500 करोड़ की सहायता देने की बात कही है। हालांकि, किस माध्यम में ये सहायता मिलेगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। 

नरेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को प्रदेश के हालातो के बारे में अवगत कराया है। प्रदेश में भारी बरसात से तीसरे साल भी बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर को को नए सिरे से विकसित करने की आवश्यकता है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पगड़िया से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि अरविंद पगड़िया से मुख्यमंत्री की यह बैठक महत्वपूर्ण है। 

मुख्यमंत्री ने आने वाले 5 सालों का खाका 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि साल 2023 और फ़िर 2024 के बाद इस साल फिर प्रदेश को आपदा से बड़ा नुकसान हुआ है ऐसे में इन सब पहलुओं को भी मुख्यमंत्री ने वित्त आयोग अध्यक्ष के सामने रखा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow