हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द 24 नई वोल्वो बसें होंगी शामिल 

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द नई 24 वोल्वो बसें शामिल होंगी। ये बसें बंगलूरू से हिमाचल के लिए रवाना हो गई हैं। ये बसें आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। सैंसर युक्त बसों में तापमान 60 डिग्री से अधिक जाने या धुआं उठने पर खुद पानी की बौछारें पड़नी शुरू हो जाएंगी

Jun 23, 2025 - 16:40
 0  20
हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द 24 नई वोल्वो बसें होंगी शामिल 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला     23-06-2025

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में जल्द नई 24 वोल्वो बसें शामिल होंगी। ये बसें बंगलूरू से हिमाचल के लिए रवाना हो गई हैं। ये बसें आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। सैंसर युक्त बसों में तापमान 60 डिग्री से अधिक जाने या धुआं उठने पर खुद पानी की बौछारें पड़नी शुरू हो जाएंगी। इन बसों के बुधवार को हिमाचल में पहुंचने की संभावना है। 

आधुनिक तकनीक के लैस इन बसों की खासियत है कि इनके भीतर 60 डिग्री तापमान होने व धुआं उठाने की स्थिति में लगाए गए 32 नोजल से पानी की बौछारें होनी शुरू हो जाएंगी। बसों में सैंसर लगे हैं जो ऑटोमेटिक कमांड ले लेंगे। बस की छत पर पाइप लाइन बिछाई गई है। 

सुपर लग्जरी बसों के नीचे 200 लीटर का पानी का टैंक लगा है। इसके साथ ही नाइट्रोजन सिलेंडर भी उपलब्ध है। ऐसे में यात्री सुरक्षित रहेंगे। बस के भीतर और बाहर (फ्रंट और बैक साइड) में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। छह दिन तक इनकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहेगी। सभी बसें एयर कंडीशन हैं। इसमें थाई रेस्ट और पुश बैक सीटें लगाई गई हैं। 

हिमाचल परिवहन निगम की बसों में पहली बार इस तरह की तकनीक को अपनाया गया है। बसों में स्मोकिंग सैंसर भी लगे हैं। अगर बस के भीतर कोई धूम्रपान करता है तो सायरन बजेगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 24 सुपर लग्जरी बसें जुड़ रही हैं। चालक सहित तकनीकी कर्मचारियों का दल बंगलूरू गया है। 

ये बसें शिमला के तारादेवी, कांगड़ा जिला के नगरोटा, पालमपुर, देहरा के अलावा कुल्लू, नालागढ़ के डिपुओं में जाएंगी। एचआरटीसी की कई बसों में पहले आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में इन बसों को सुरक्षित माना जा रहा है। इन बसों को रूटों पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow