हिमाचल पुलिस के प्रथम पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी के निधन पर प्रदेश पुलिस ने जताया शोक 

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रथम पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी (सेवानिवृत्त) के निधन पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शोक व्यक्त किया है। आईबी नेगी का जन्म 31 अक्तूबर, 1932 को किन्नौर जिला के सांगला गांव में हुआ था

Mar 6, 2025 - 11:34
 0  84
हिमाचल पुलिस के प्रथम पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी के निधन पर प्रदेश पुलिस ने जताया शोक 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    06-03-2025

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रथम पुलिस महानिदेशक आईबी नेगी (सेवानिवृत्त) के निधन पर हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शोक व्यक्त किया है। आईबी नेगी का जन्म 31 अक्तूबर, 1932 को किन्नौर जिला के सांगला गांव में हुआ था। वह 1958 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और उत्तर प्रदेश कैडर से संबंध रखते थे। अपने लंबे और गौरवपूर्ण करियर में उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 

आईबी नेगी ने उत्तर प्रदेश में राज्यपाल के एडीसी के रूप में सेवाएं दीं और नैनीताल व लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। वे लखनऊ में एसपी, सीआईडी उत्तर प्रदेश के पद पर भी रहे। उन्होंने अद्र्धसैनिक बलों में विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिसमें आईटीबीपी और एसएसबी में उत्तर-पूर्व सीमांत क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश में तैनाती शामिल थी। 1978 में दिल्ली पुलिस आयुक्तालय की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाई।

इसके अलावा वे सीआरपीएफ अकादमी, माउंट आबू में उपनिदेशक तथा एसएसबी शिमला में निदेशक के रूप में कार्यरत रहे। यहीं से उन्हें 1986 में हिमाचल प्रदेश पुलिस का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया। वे 1990 में अपनी सेवानिवृत्ति तक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यरत रहे और हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रथम डीजीपी बनने का गौरव प्राप्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow