हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में आज से बारिश व अंधड़ चलने के आसार

हिमाचल में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार को प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश की संभावना

Jun 15, 2025 - 10:26
 0  59
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में आज से बारिश व अंधड़ चलने के आसार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़  - शिमला     15-06-2025

हिमाचल में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। रविवार को प्रदेश के छह जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में बारिश की संभावना है। इसके साथ अंधड़ चलने के भी आसार हैं।

चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में बारिश का पूर्वानुमान नहीं है, लेकिन यहां लू चलने के आसार भी कम हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिन गर्मी से राहत मिलेगी। 

15 से 18 जून तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हैं। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.2, हमीरपुर के नेरी में 40.2 रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल के अन्य 9 स्थानों पर पारा 35 डिग्री के पार रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow