हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता

Dec 11, 2025 - 15:02
 0  26
हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-12-2025

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। माैसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। 

उधर, प्रदेश में बदले मौसम के बीच लाहौल-स्पीति के माइनस तापमान में झील और झरने जम गए हैं। राज्य में 14 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। आज राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली हुई है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 2.7, भुंतर 2.1, कल्पा 1.0, धर्मशाला 7.0, ऊना 5.6, नाहन 9.7, पालमपुर 5.0, सोलन 3.0, मनाली 2.3, कांगड़ा 5.4, मंडी 3.7, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 3.9, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुफरी 6.2, कुकुमसेरी -6.3, नारकंडा 3.4, भरमाैर 6.3, रिकांगपिओ 3.4, सेऊबाग 1.8, बरठीं 3.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 5.7, देहरागोपीपुर 7.0, ताबो -4.6, नेरी 9.8 व बजाैरा में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow