हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना 

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ

Mar 8, 2025 - 15:41
 0  48
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     08-03-2025

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। 

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 मार्च  को लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 10 और 11 मार्च को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।

10 मार्च को चंबा, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति जिले में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। जबकि कुल्लू व मंडी में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का अलर्ट है। 12 से 14 मार्च  तक राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमा है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 

जबकि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। उसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow