हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियात से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना

Mar 19, 2024 - 16:59
 0  24
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-03-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियात से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। विभाग के अनुसार 12 से 24 मार्च तक लगातार मैदानी व मध्य पर्वतीय कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है।

वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। कई स्थानों पर अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आज भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। शिमला में भी धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। पूरे प्रदेश में 25 मार्च से मौसम साफ रहने के आसार हैं। 

 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow