हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट  

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान तथा हिमाचल हित के अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की

Dec 12, 2025 - 15:52
 0  14
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की शिष्टाचार भेंट  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-12-2025

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान तथा हिमाचल हित के अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। 

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को राजभवन के नेतृत्व में संचालित नशा-मुक्त हिमाचल अभियान की प्रगति के बारे में कहा कि प्रदेश में नशा-रोधी प्रयासों को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस प्रशासन, स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों और समुदायों को व्यापक रूप से जोड़ा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि युवाओं तथा आम नागरिकों की बढ़ती सहभागिता इस अभियान की सफलता का प्रमुख आधार है। राज्यपाल शुक्ल ने प्रधानमंत्री को टीबी-मुक्त हिमाचल अभियान की उपलब्धियों और विभिन्न जिलों में किए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों, स्क्रीनिंग गतिविधियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के प्रयासों की जानकारी भी दी।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ संवाद अत्यंत सार्थक रहा और कई महत्वपूर्ण विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री का समय देने और हिमाचल प्रदेश के प्रति निरंतर संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow