हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 1 मार्च से मोबाइल पर रोक, जारी होगी एसओपी  

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च से मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगने जा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही

Feb 10, 2026 - 15:47
 0  16
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में 1 मार्च से मोबाइल पर रोक, जारी होगी एसओपी  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    10-02-2026

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च से मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगने जा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि राज्य सरकार शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है। 

इस संबंध में जल्द ही विस्तृत SOP जारी की जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में शिक्षक कैंपस में दो मोबाइल फोन ले जा सकेंगे, लेकिन कक्षाओं के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक रहेगी। यह फैसला छात्रों की पढ़ाई पर बेहतर फोकस और शैक्षणिक माहौल को सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है।

वहीं, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अमेरिका के साथ हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इसका नुकसान हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों को हो सकता है। केंद्र सरकार को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बागवानों के हितों का भी ध्यान रखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लाखों लोगों की आजीविका सेब की खेती से जुड़ी हुई है। ऐसे में अगर कम इंपोर्ट ड्यूटी पर विदेश से सेब आयात होता है, तो इससे स्थानीय बागवानों को नुकसान होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow